प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और CM मोहन पहुंचे कन्वेंशन सेंटर, तैयारियों का लिया जायजा
भोपाल: दो दिवसीय दौरे पर भोपाल आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी की शाम छतरपुर से भोपाल आएंगे जहां वे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में सांसदों, विधायकों और संगठन के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को यादगार बनाने के लिए सरकार और संगठन दोनों ही पूरी ताकत लगा रहे हैं। शहर की साज-सज्जा हो या फिर कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर में सभी जगहों पर पीएम मोदी के लिए खास तैयारियां की जा रही हैं। तैयारियों में कोई चूक न हो इसकी निगरानी खुद सरकार और संगठन के मुखिया कर रहे हैं।
इस मौके पर सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह के साथ कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर पहुंचे जहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया और मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए. गौरतलब है कि पीएम मोदी पिछले कुछ समय से अलग-अलग राज्यों के पदाधिकारियों के साथ समय बिता रहे हैं। और वे उनसे राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा कर सरकार और संगठन के कामकाज की जानकारी ले रहे हैं और उन्हें जरूरी निर्देश दे रहे हैं।
इसी क्रम में वह मध्य प्रदेश भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक कर रहे हैं, इस दौरान वह सरकार के कामकाज की समीक्षा करेंगे और संगठन को और कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस पर भी चर्चा करते नजर आएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की