फोटो वायरल करने की धमकी देकर कॉलेज छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल
दूर का रिश्तेदार है रिश्तेदार युवक, युवती ने दुरियां बनाई तो देने लगा धमकी
भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रिश्तेदार युवक द्वारा कॉलेज छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी से पूर्व में छात्रा की खासी दोस्ती थी, और वह दोनो एक साथ घुमने भी जाते थे। बाद में जब पीड़िता ने उससे दुरियां बढ़ाई तब आरोपी पूर्व में साथ खीचीं गई तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते हुए दुर्व्यवहार करने लगा। थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में ही रहने वाली 23 वर्षीय युवती ने शिकायत करते हुए बताया की वह बी. काम की पढ़ाई कर रही है।
संदीप नामक उसके दूर के रिश्तेदार से करीब
एक साल पहले उसकी खासी दोस्ती हो गई थी। वह दोनो एक साथ कई जगहों पर घूमने भी जाते रहते थे। उस दौरान आरोपी ने उसने कुछ कई सैल्फी भी ली थी। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने उसका बदला व्यवहर देख उससे दुरियां बनाते हुए मिलना-जुलना बंद कर दिया। इससे गुस्साया आरोपी उस पर मिलने का दबाव बनाते हुए उसे धमकाने लगा। जब युवती उसकी धमकियों से डरी नहीं तब आरोपी ने उसको साथ खीचें गये पर्सनल फोटो भेजते हुए धमकी दी की यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह यह निजी फोटो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। छात्रा ने सारी बात अपने परिजनों को बताई और फिर थाने जाकर शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरु कर दी है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की