आबकारी टीम का एक्शन मोड जारी:दबिश देकर पकड़ी गई हाथभट्टी शराब नष्ट करवाई
भोपाल। आबाकरी विभाग द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन मोड में है। टीम की और से लगातार कार्रवाई की जा रही है। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा के निर्देश पर आबकारी की टीम ने गांधी नगर स्थित नई बस्ती विकास नगर में दबिश देकर बड़ी मात्रा में हाथभट्टी शराब नष्ट करवाई। आबकारी अधिकारियो ने जानकारी देते हुए बताया की विकास नगर में हाथभट्टी शराब बनाने और बेचने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। वहॉ प्लास्टिक के डिब्बों में भरी करीब 9 लीटर हाथभट्टी शराब को नष्ट करवाया। इस दौरान करीब 170 किलोग्राम गुड़ लाहन बरामद किया गया। सैंपल लेने के बाद उसे भी मौके पर ही नष्ट करवाया गया। वहीं एक अन्य कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर आबकारी टीम ने आरोपी दिशांक पुत्र किशोर निवासी श्यामपुर को स्कूटी के साथ उस समय दबोच लिया जब वह विदेशी शराब लेकर जा रहा था। सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचूरा का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। इसके पहले टीम ने करीब एक दर्जन ढाबों और रेस्टारेंट दबिश देकर अवैध रूप से शराब पिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की