फैंस का दिल जीत ले गए अरिजीत, स्टेज से वीडियो कॉल कर पापा से की खास बातचीत
अरिजीत सिंह की आवाज का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है. कोई एक बार अरिजीत को सुनना शुरू करता है तो बस वो उनके गाने सुनते ही जाते हैं. अरिजीत की फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. इस वजह से जब भी उनका कॉन्सर्ट होता है तो तुरंत ही उसके टिकट्स बिक जाते हैं. हाल ही में अरिजीत का चंडीगढ़ में लाइव कॉन्सर्ट हुआ है जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर हर कोई Awww कर रहा है.
अरिजीत सिंह बहुत ही डाउन टू अर्थ इंसान हैं. वो अपने होमटाउन में अक्सर स्कूटी चलाते हुए नजर आते हैं. उनकी ये ही सिंपलसिटी लोगों को पसंद आती है. अब लाइव कॉन्सर्ट में अरिजीत ने अपने पापा से बात की. जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.
अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. अरिजीत सिंह का रविवार को चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट हुआ था. जिसमें वो ओ सजनी रे गाने पर परफॉर्म कर रहे थे. गाना गाते हुए अचानक अरिजीत के पास एक वीडियो कॉल आया है. उन्होंने फोन उठाकर वेव किया. जिसे देखकर फैंस थोड़ा कंफ्यूज हो गए मगर फिर अरिजीत ने स्क्रीन घुमाकर दिखाया तो एक बुजुर्ग शख्स स्क्रीन पर नजर आए. जिसके बाद फैंस को समझ आ गया कि ये उनके पिता हैं. पिता से बात करते हुए अरिजीत ने गाना बंद कर दिया था. बात करने के बाद अरिजीत ने फैंस को बताया कि उनके पापा का कॉल था.
फैंस ने की तारीफ
अरिजीत के वीडियो पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा- प्राउड बेटे के लिए बेस्ट फीलिंग. एक ने लिखा- दादा दिल जीत लिया. कई फैंस वीडियो पर हार्ट इमोजी पोस्ट कर रहे हैं. इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की