FASTag के नए रूल्स लागू, बैलेंस जीरो हुआ तो चुकाना पड़ेगा डबल-तिबल...
इंदौर: यदि आपके फास्टैग में बैलेंस नहीं है, तो आपको टोल से गुजरने के 60 मिनट पहले उसका रिचार्ज करना आवश्यक है। यदि आप समय पर रिचार्ज नहीं कर पाते हैं, तो आप टोल से गुजरने के 10 मिनट बाद भी रिचार्ज कर सकते हैं। लेकिन यदि आप इस समय सीमा को भी चूक जाते हैं, तो आपको दोगुना टोल शुल्क चुकाना पड़ेगा। यह नई व्यवस्था एनएचएआइ ने पिछले सोमवार से लागू की है। जब वाहन के फास्टैग में बैलेंस कम होता है और टोल शुल्क अधिक होता है, तो बैलेंस जीरो हो जाता है, जिससे वाहन टोल से गुजर जाता है और टोल राशि कट जाती है। इस स्थिति में बैलेंस माइनस हो जाता है और अगली बार रिचार्ज करते समय माइनस राशि काट ली जाती है। अब से, टोल से गुजरने के 60 मिनट पहले रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा, अन्यथा टोल से गुजरने के 10 मिनट बाद रिचार्ज करने पर डबल टोल नहीं लगेगा।
अपडेट टाइम 60 मिनट
एनएचएआइ के अधिकारियों के अनुसार, फास्टैग के माध्यम से पैसे का ट्रांसफर करने में 60 मिनट का समय लगता है। जब तक पैसा अपडेट नहीं होता, तब तक पहले टोल पर पहुंचे वाहन का बैलेंस दिखाई नहीं देता। एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमेश बांझल ने बताया कि यह व्यवस्था टोल पर आवाजाही और वसूली को सरल बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की