सौरभ, शरद और चेतन को लेकर कोर्ट पहुंची ईडी, सजा-14 दिन की जेल, नहीं मांगा रिमांड एक्सटेंशन
भोपाल: ईडी की टीम सौरभ शर्मा और उसके विश्वासपात्र शरद और चेतन को लेकर कोर्ट पहुंच गई है। इस दौरान कालेधन की तिकड़ी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट ले जाया गया। इस दौरान भोपाल जिला कोर्ट परिसर में सीआरपीएफ के जवान तैनात नजर आए। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें कि सौरभ शर्मा, शरद और चेतन तीनों को ईडी ने रिमांड पर लिया था। आज 17 फरवरी को रिमांड खत्म होने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया है।
14 दिन के लिए जेल भेजा गया पर कोइ रिमांड की मांग नहीं की
सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे कालेधन की इस तिकड़ी को जिला कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया है। संभावना थी कि अगर पूछताछ में ज्यादा खुलासे नहीं हुए तो ईडी या आईटी तीनों को दोबारा रिमांड पर ले सकती है। लेकिन न तो ईडी और न ही आईटी, दोनों ही जांच टीमों ने इनके लिए रिमांड या पूछताछ की मांग नहीं की। अब 52 किलो सोना, 11 करोड़ कैश मामले में मोस्ट वांटेड सौरभ, शरद और चेतन 2 मार्च तक जेल में ही रहेंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की