24वीं अखिल भारतीय पुलिस वॉटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता शुरू, 5 दिवसीय टूर्नामेंट में क्या है खास? जानें
भोपाल: राजधानी भोपाल में आज 24वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है। 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे। मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में 17 से 21 फरवरी तक चलने वाली यह प्रतियोगिता भोपाल के बोट क्लब बड़ा तालाब में होगी। अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 22 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय सशस्त्र बलों के कुल 557 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 132 महिला खिलाड़ी भी भाग लेंगी। भोपाल के क्लब बड़ा तालाब में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन सीएम मोहन करेंगे।
17 से 21 फरवरी तक चलेगा टूर्नामेंट
मेजबान मध्य प्रदेश पुलिस के अलावा असम, मणिपुर, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, केरल, सीआरपीएफ, एसएसबी, बीएसएफ, असम राइफल्स, आईटीबीपी, अंडमान एवं निकोबार और चंडीगढ़ की 22 टीमों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
टूर्नामेंट में कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग समेत कुल 27 इवेंट आयोजित
पांच दिवसीय वाटर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में कैनोइंग, कयाकिंग और रोइंग समेत कुल 27 इवेंट होंगे। विभिन्न राज्यों और अर्धसैनिक बलों की टीमें कुल 360 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें पुरुष वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक और महिला वर्ग में 60 स्वर्ण, 60 रजत और 60 कांस्य पदक शामिल हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की