मप्र कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, पदोन्नति में आरक्षण नियम निरस्त को लेकर, सरकार करेगी कोर्ट से चर्चा
भोपाल: मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण नियम निरस्त होने से वर्ष 2016 से पदोन्नति रुकी हुई है। हजारों कर्मचारी बिना पदोन्नति हुए ही सेवानिवृत्त हो गए। पदोन्नति नियमों को लेकर सरकार सुप्रीम कोर्ट जा चुकी है, लेकिन कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा है। यही स्थिति अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन दोनों मुद्दों पर अधिकारियों को जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए थे।
इसे देखते हुए अब सामान्य प्रशासन विभाग पदोन्नति को लेकर एक बार फिर कर्मचारी संगठनों से बात करेगा। सभी के विचार सामने आने के बाद महाधिवक्ता से सलाह लेने के बाद सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई का अनुरोध किया जाएगा। पदोन्नति को लेकर एक तरफ अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग है तो दूसरी तरफ अनारक्षित वर्ग। दोनों के अपने-अपने तर्क हैं। दोनों ही मामले के लंबा खिंचने से परेशान हैं और चाहते हैं कि इसका समाधान निकाला जाए। आम सहमति नहीं बन पा रही है।
सरकार ने इसको लेकर मंत्रियों की समिति बनाकर प्रयास भी किए हैं। नए नियम का मसौदा भी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज गोरकेला ने तैयार किया था, लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। हाल ही में जब मुख्यमंत्री ने ओबीसी आरक्षण को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की तो उसमें पदोन्नति में आरक्षण का मुद्दा भी उठा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी पक्षों से चर्चा कर समाधान निकाला जाए।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की