24 वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन, 17 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
भोपाल: राजधानी में 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन, 17 से 21 फरवरी तक होगी प्रतियोगिता, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ। राजधानी भोपाल की बड़ी झील में 17 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाली 24वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में 23 इकाइयों की टीमों के 565 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ 17 फरवरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स नियंत्रण बोर्ड द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस को सौंपी गई है। मध्य प्रदेश पुलिस की मेजबानी में यह प्रतियोगिता छठी बार आयोजित की जा रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की