फाल्गुन मास में क्या करें और क्या न करें? इस महीने के उपाय खोलेंगे बंद किस्मत का ताला
हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है, क्योंकि इस मास में महाशिवरात्रि, होली जैसे बड़े व्रत त्योहार पड़ते हैं. हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का आखिरी महीना फाल्गुन का होता है. माघ पूर्णिमा के अगले दिन 13 फरवरी से फाल्गुन माह की शुरुआत हो रही है. यह महीना भगवान श्री कृष्ण को समर्पित होता है. इस माह में किए कुछ उपाय व्यक्ति के जीवन से परेशानियों का नाश कर सकते हैं.
कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह
वैदिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह 13 फरवरी 2025, दिन गुरुवार से शुरू होगा. पंचांग के अनुसार, यह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होता है और 14 मार्च 2025 को शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर समाप्त होगा.
फाल्गुन मास में दान का महत्व
माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व है. फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का बारहवां महीना होता है. इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं. महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का दिन होता है, जबकि होली रंगों का त्योहार है, जो खुशी और प्रेम का प्रतीक है. इस महीने में विजया एकादशी भी होती है, जिसे भगवान विष्णु के आशीर्वाद के लिए मनाया जाता है.फाल्गुन माह के दौरान दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
फाल्गुन मास मे भूल से भी न करे यह कार्य
फाल्गुन का महीना हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है, ऐसे में इस माह के दौरान कोशिश करें कि तामसिक चीजों (शराब, मांस, लहसुन और प्याज आदि) का सेवन न करें.साथ ही इस माह के दौरान किसी भी व्यक्ति विशेष को नुकसान पहुंचाने के बारे में सोचना तक गलत बात है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की