'विदमुयार्ची' ने एडवांस बुकिंग में तोड़े रिकॉर्ड, पहले दिन 55 करोड़ रुपए की कमाई का अनुमान
Vidamuyarchi: तृषा कृष्णन, रेजिना कैसंड्रा, अर्जुन सरजा और अजीत कुमार अभिनीत फिल्म 'विदमुयार्ची' आज 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लोगों से सोशल मीडिया पर बहुत अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। फिल्म ने रिलीज होते ही साबित कर दिया है कि यह साउथ 2025 में पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म होने वाली है। मगिज थिरुमेनी द्वारा निर्देशित इस एक्शन थ्रिलर ने पहले ही बेहतरीन प्री-सेल्स आंकड़ों के साथ सुर्खियां बटोर ली हैं। एडवांस बुकिंग में अजीत कुमार की नई फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म की शुरुआत बेहद शानदार होने की उम्मीद है, जिसने एडवांस बुकिंग में करोड़ रुपए की कमाई हुई है।
अजित कुमार ने एडवांस बुकिंग में किया धमाका
सैकनिलक के अनुसार, फिल्म ने अपने पहले दिन दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से 46.50 करोड़ रुपए की चौंका देने वाली कमाई की है। इसमें से 37 करोड़ रुपये घरेलू बाजारों से आए, जबकि विदेश में हुए प्री-सेल्स में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का शानदार कलेक्शन किया है। 'विदमुयार्ची' की रिलीज को जबरदस्त मुनाफा होने की भी उम्मीद है क्योंकि यह फिल्म गुरुवार को प्रीमियर हुई है। जो 6 फरवरी से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई करने को तैयार है। इस शेड्यूलिंग से इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। अकेले पहले दिन, फिल्म ने प्री-सेल्स में 28.75 करोड़ रुपए कमाए हैं। जिसमें घरेलू स्तर पर 20.75 करोड़ रुपए और विदेश से 925,000 अमेरिकी डॉलर की बुकिंग हुई है। ये देखते हुए, इतना तो साफ है कि 'विदमुयार्ची' पहले दिन दुनिया भर में 55 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर सकती है।
साउथ की नई फिल्म ने तोड़ा ये रिकॉर्ड
2025 की यह पहली साउथ की फिल्म है, जिसने एडवांस बुकिंग में करोड़ों की कमाई कर धमाका कर दिया है। इसी तरह लाइका प्रोडक्शंस की इस फिल्म ने रिलीज के पहले ही मेकर्स को जबरदस्त फायदा देते हुए ये नया रिकॉर्ड भी बना दिया है। एडवांस बुकिंग कलेक्शन डेटा के अनुसार, गुरुवार, 6 फरवरी को अब तक फिल्म के पहले दिन के शो के लिए 7,15,631 टिकट पहले ही बिक चुके हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की