हर्षित राणा ODI डेब्यू: भारतीय गेंदबाजों में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन
Harshit Rana: भारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वनडे डेब्यू का मौका मिला। मोहम्मद शमी ने उन्हें डेब्यू कैप दी, भारत के लिए वनडे क्रिकेट खेलने वाले हर्षित राणा 258वें खिलाड़ी बने। हर्षित राणा तकरीबन तीन महीने के अंतराल में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में डेब्यू करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। इंग्लैंड के खिलाफ हालिया T20 सीरीज में राणा को कन्कशन सबस्टीट्यूट के रूप में डेब्यू का मौका मिला था। उस मुकाबले में उन्होंने 33 रन देकर 3 विकेट लिए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका अदा की थी। ऐसे में उन्हें वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में वनडे डेब्यू का मौका मिल गया।
एक ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन
राणा के लिए वनडे डेब्यू टेस्ट और वनडे की तरह शानदार नहीं रहा। वनडे करियर के पहले ओवर में हर्षित ने राणा ने 11 रन लुटाए। इसके बाद दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए मेडन ओवर डाला। लेकिन इसके बाद उनके स्पेल के तीसरे ओवर में इंग्लैंड के आतिशी बल्लेबाज फिल साल्ट ने राणा के छक्के छुड़ाते हुए 6 गेंद में 26 रन (6,4,6,4,0,6) जड दिए। जिसमें दो चौके और तीन छक्के शामिल थे। इसके साथ ही राणा भारत के लिए वनडे डेब्यू में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज बन गए।
खराब शुरुआत के बाद चटकाए दो विकेट
खराब शुरुआत के बाद राणा ने धमाकेदार वापसी भी की। उन्होंने अपने चौथे ओवर में बेन डकेट को जयसवाल के हाथों कैच कराकर वनडे में पहला विकेट अपने नाम किया। डकेट 32(29) रन बना सके। इसके बाद उन्होंने हैरी ब्रूक को विकेट के पीछे कैच कराकर दूसरी सफलता हासिल की और भारतीय टीम की खराब शुरुआत के बाद मैच में वापसी करा दी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की