राहुल द्रविड़ का ऑटो ड्राइवर से बहस करते हुए वायरल वीडियो: बेंगलुरु में हुआ हादसा, जाने क्या है मामला?
Rahul Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक लोडिंग ऑटो के ड्राइवर से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स ट्रैफिक पुलिस स्टेशन थाना क्षेत्र का है। द्रविड़ की कार की एक मालवाहक ऑटो से टकरा गई थी, जिसके बाद सड़क पर उनके और ड्राइवर के बीच बहस हुई। वीडियो में देखा जा रहा है कि द्रविड़ उस ड्राइवर से कहते हैं कि टक्कर के बाद उनकी कार में डेंट हो गया है।
राहुल द्रविड़ की कार का बीच सड़क हुआ एक्सीडेंट
दरअसल, राहुल द्रविड़ बीते दिन यानी 4 फरवरी को एक सड़क हादसे में शामिल हुए, जो बेंगलुरु के कन्निंघम रोड पर हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह भारतीय एक्सप्रेस जंक्शन से हाई ग्राउंड्स की तरफ जा रहे थे। जब ट्रैफिक में फंसी उनकी कार को एक ऑटो रिक्शा ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच थोड़ी देर तक गर्मा-गर्मी हुई, जिसमें "ब्रेक्स" शब्द का भी जिक्र हुआ। द्रविड़ ने ऑटो ड्राइवर का फोन नंबर और ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर लिया और फिर घटना स्थल से चले गए। अच्छी बात ये रही कि इस हादसे में कोई भी घायल नहीं हुआ और न ही इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। यह घटना शाम 6:30 बजे के आसपास हुई।
राहुल द्रविड़ का क्रिकेट करियर
राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया की 'दीवार' कहा जाता था। उन्होंने भारत के लिए कई अहम मैच जिताऊं पारियां खेली। उनके करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए कुल 164 टेस्ट मैच, 344 वनडे, 1 टी20 इंटरनेशनल और 89 आईपीएल मैच खेले। टेस्ट में उन्होंने 164 मैचों में 13288 रन बनाए। वनडे में 344 मैचों में 10889 रन बनाए, जबकि आईपीएल में उन्होंने 2174 रन बनाए। बल्लेबाजी ही नहीं राहुल द्रविड़ ने कोचिंग के तौर पर भी खूब नाम कमाया। टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग के दौरान साल 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की