सलमान खान की फिल्म सिकंदर में अंजिनी धवन की एंट्री, बॉलीवुड डेब्यू के बाद मिली बड़ी फिल्म
Sikandar: सिकंदर रिलीज से पहले ही खबरों में है। फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई ऐसा अपडेट सामने आता है। जो फिल्मी दुनिया में बज क्रिएट कर देता है। एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है। सलमान खान की फिल्म सिकंदर में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस की एंट्री हुई है। खुद एक्ट्रेस ने फिल्म में काम करने की खबर को कन्फर्म किया है। सिकंदर में सलमान खान के साथ काम करने वाली यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि अंजिनी धवन हैं। 24 साल की अंजिनी ने पिछले साल ही फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अब अंजिनी को मच अवेटेड फिल्म में एंट्री मिल गई है।
सिकंदर को लेकर क्या बोलीं अंजिनी धवन
अंजिनी धवन ने खुद सिकंदर में अपनी एंट्री को कन्फर्म किया है। एक इंटरव्यू में बातचीत में उन्होंने फिल्म के सेट से अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। अंजिनी ने कहा, "मैं इससे ज्यादा आभारी नहीं हो सकती हूं। हर बार जब मैं फिल्म के सेट पर जाती हूं तो मुझे खुद को चुटकी काटते हुए पूछना पड़ता है कि क्या यह रियल लाइफ है या मैं सपना देख रही हूं? हर एक दिन एक चुटकी लेने वाला पल होता है।"
सलमान के साथ काम करने का एक्सपीरियंस
अंजिनी धवन सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ काम करने को लेकर वह बहुत एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा, "मैं उनकी सबसे बड़ी फैन बनकर बड़ी हुई हूं। मुझे उनकी फिल्में बहुत पसंद हैं, खासकर वे फिल्में जो उन्होंने और डेविड धवन सर ने साथ में की हैं, मुझसे शादी करोगी (2004) से लेकर पार्टनर (2007) तक बाद वाली फिल्म मुझे हर दिन देखने को मिलती है। जब भी मेरा दिन खराब होता है, तो मैं बस पार्टनर देखती हूं और मैं ठीक हो जाती हूं। इसलिए उनके साथ काम करना वाकई एक सपने को जीने जैसा है।"
कौन हैं अंजिनी धवन?
अंजिनी धवन बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की चचेरी बहन और सिद्धार्थ धवन की बेटी हैं। पिछले साल 'बिन्नी एंड फैमिली' से अंजिनी ने शानदार डेब्यू किया था। उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए लोगों ने खूब तारीफ की थी। अब देखते हैं कि सिकंदर में वह कैसी भूमिका निभाती हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की