प्रशासनिक फेरबदल के तहत अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
मध्य प्रदेश में लगातार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो रही है. सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से तीन आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक अन्य महिला आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त प्रभारी भी दिया गया है
जे एन कांसोटिया को मिली नई जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन के मुताबिक, तीन आईएएस अधिकारियों को नवीन पद की स्थापना के साथ जिम्मेदारी दी गई है. वर्तमान में राजस्व मंडल के अध्यक्ष जे एन कांसोटिया के पास राजस्व मंडल के अध्यक्ष जिम्मेदारी थी. उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए मध्य प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.
सचिन सिन्हा के कंधे पर यह जिम्मा
आईएएस अधिकारी अनिरुद्ध मुखर्जी को राजस्व मंडल ग्वालियर का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी प्रकार राजस्व मंडल के सदस्य आईएएस अधिकारी सचिन सिन्हा को सहायक महानिदेशक आरसीवीपी नारोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी को अतिरिक्त जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की प्रमुख सचिव श्रीमती रश्मि अरुण शमी को वर्तमान में सोपी गई जिम्मेदारियां के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इसके अलावा आगामी आदेश तक आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन भवन, नई दिल्ली का भी प्रभार सोपा गया है.
42 अधिकारियों के तबादले की सूची
मध्य प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने चार दिन पहले ही 42 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी. उसके बाद फिर दो सूची जारी हो चुकी है. इनमें चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिली है.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की