मौनी अमावस्या के दिन पूनम पांडे ने लगाई संगम में डुबकी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आस्था का सबसे बड़ा संगम माहकुंभ चर्चा में है। करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु पवित्र संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। 26 फरवरी को शिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान होगा। बॉलीवुड सितारों के बीच भी महाकुंभ में स्नान करने की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। एक के बाद एक पॉपुलर सितारे कुंभ में पहुंच रहे हैं। अब बॉलीवुड में बोल्ड सीन्स के लिए मशहूर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई है।
पूनम पांडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर महाकुंभ की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें देखने को मिल रहा है कि 144 साल बाद आए पूर्ण महाकुंभ में पूनम पांडे ने स्नान किया। बता दें कि उन्होंने मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में डुबकी लगाई। एक्ट्रेस ने प्रयागराज जाने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए एक नोट भी शेयर किया है।
पूनम पांडे ने महकुंभ से शेयर की तस्वीरें
एक्ट्रेस ने महाकुंभ के महत्व और एक्सपीरियंस को बताते हुए लिखा, महाकुंभ, जिंदगी को करीब से देखना, जहां 70 साल के बुजुर्ग घंटों नंगे पैर चलते हैं, जहां आस्था की कोई सीमा नहीं होती। जो लोग अपनी जान गंवा चुके हैं उनके लिए गहरी संवेदना है, उम्मीद है कि उन्हें मोक्ष मिलेगा। यहां की भक्ति को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है।
प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान करने के लिए बॉलीवुड के कई पॉपुलर सितारे पहुंच चुके हैं। इसमें पॉपुलर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का नाम भी शामिल है। बीते दिनों एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने भी महाकुंभ में स्नान किया था। इसके अलावा, अनुपम खेर, रवि किशन, गुरु रंधावा और सपना चौधरी जैसे सितारों ने भी संगम स्नान किया है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की