विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में वापसी की, 2012 के बाद पहली बार खेलेंगे
Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में खेलने के निर्देश मिले हैं। ऐसे में कई दिग्गज खिलाड़ी अपनी-अपनी टीम के लिए रणजी खेल रहे हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट भी रणजी ट्रॉफी में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। साल 2012 में आखिरी बार रणजी ट्रॉफी खेलने वाले विराट दिल्ली के लिए प्रतिष्ठित घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में लंबे समय बाद वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से स्टार बल्लेबाजों का रणजी ट्रॉफी को नजरअंदाज किए जाने का मुद्दा गर्म था जिसके बाद BCCI को कड़ा कदम उठाना पड़ा। उसी का नतीजा है कि अब बड़े-बड़े क्रिकेटर रणजी में शिकरत कर रहे हैं। हाल ही में रोहित शर्मा भी मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते नजर आए थे।
अभ्यास के लिए 28 जनवरी से जुड़ेंगे
दिल्ली को 30 जनवरी से अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलना है। इससे पहले विराट कोहली के 28 जनवरी से दिल्ली रणजी ट्रॉफी टीम के साथ अभ्यास करने की उम्मीद है और दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की तैयारी कर रहा है। कोहली को 27 जनवरी को आधिकारिक तौर पर रेलवे के खिलाफ होने वाले मैच के लिए आयुष बडोनी के नेतृत्व वाली दिल्ली टीम में चुना किया गया था।
2012 के बाद पहली बार यूपी के खिलाफ खेलेंगे
गाजियाबाद के मोहन नगर में उत्तर प्रदेश के खिलाफ 2012 में खेलने के बाद से यह कोहली का पहला रणजी मैच होगा। उस समय कोहली भारत क्रिकेट के उभरते हुए सितारे थे लेकिन अब वह इस खेल के सबसे बड़े मौजूदा दिग्गजों में शामिल है। भारत के इस पूर्व कप्तान के नाम अब 80 इंटरनेशनल शतक है। DDCA के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि हमारे जूनियर खिलाड़ियों के लिए जाहिर तौर पर यह बहुत अच्छा अनुभव होगा। क्योंकि उन्हें विराट के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका मिलेगा। आप हमारी टीम पर नजर डालें तो केवल नवदीप सैनी ही भारत के लिए और IPL में विराट के साथ खेले हैं। इस टीम के किसी भी अन्य खिलाड़ी को रणजी ट्रॉफी में विराट के साथ खेलने का अनुभव नहीं है। युवा खिलाड़ी उन्हें देखकर वे बहुत कुछ सीख सकते हैं।
दिल्ली की रणजी टीम इस प्रकार है
आयुष बडोनी (कप्तान), विराट कोहली, प्रणव राजवंशी (विकेटकीपर), सनत सांगवान, अर्पित राणा, मयंक गुसाई, शिवम शर्मा, सुमित माथुर, वंश बेदी (विकेटकीपर), मनी ग्रेवाल, हर्ष त्यागी, सिद्धांत शर्मा, नवदीप सैनी, यश ढुल , गगन वत्स, जोंटी सिद्धू, हिम्मत सिंह, वैभव कांडपाल, राहुल गहलोत, जितेश सिंह।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की