Republic Day 2025: देशभक्ति की भावना को दोगुना कर देंगे ये गाने, गणतंत्र दिवस पर जरूर सुने ये प्लेलिस्ट
76वें गणतंत्र दिवस (गणतंत्र दिवस 2025) देशभक्ति के मौके पर कुछ बेहतरीन गानों को सुना जा सकता है। खासकर अपने बच्चों को इस तरह के सॉन्ग सुनाएं ताकि उनके अंदर भी देश के प्रति प्रेम की भावना चरम पर पहुंच सके। आज आपके साथ भारतीय लोगों के कुछ पसंदीदा देशभक्ति के गानों की लिस्ट (देशभक्ति गीत)
लोकतंत्र की आत्मा भारत के संविधान को कहा जाता है। वहीं, भारतीय संविधान का जनक डॉ. भीमराव अंबेडकर को माना जाता है। 2 साल 11 महीने और 18 दिन में देश का संविधान तैयार हुआ था। जिसे 26 नवंबर 1949 को अपनाया गया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था। इस यादगार पल को याद रखने के लिए हर साल 26 जनवरी के दिन को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न पूरा देश मनाएगा।
रिपब्लिक डे (गणतंत्र दिवस 2025) के मौके पर भारत के सभी नागरिकों के अंदर देशभक्ति का जज्बा चरम पर होता है। इस खास मौके पर कुछ गानों को जरूर सुनना (देशभक्ति गीत) चाहिए, जो कुछ समय के लिए आपके दिमाग में चल रहे तमाम विचारों को रोक देंगे। साथ ही, आप देश के बलिदानों और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन ढंग से समझ पाएंगे। आइए फिर जानते हैं कि इस दिन प्लेलिस्ट में कौन-कौन से गानों को जरूर शामिल करना चाहिए।
ऐ मेरे वतन के लोगों
भारत के सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति गानों की लिस्ट में 'ऐ मेरे वतन के लोगों' का नाम शामिल किया जाता है। दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने इसे गाया था। बता दें कि यह सॉन्ग साल 1962 के भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को समर्पित है। गणतंत्र दिवस के दिन इस सॉन्ग को एक बार जरूर सुना जाना चाहिए।
दिल दिया है जान भी देंगे
देशभक्ति की भावना को जगाने के लिए 'दिल दिया है जान भी देंगे' सॉन्ग को जरूर सुनना चाहिए। यह गाना साल 1986 में रिलीज हुई फिल्म कर्मा का है। इस गाने को लिखने का श्रेय मशहूर संगीतकार आनंद बख्सी को जाता है। राष्ट्रभक्ति का महत्व सिखाने के लिए आप इस सॉन्ग को बच्चों को भी सुना सकते हैं।
संदेशे आते हैं
गणतंत्र दिवस के दिन बॉर्डर फिल्म के गाने 'संदेशे आते हैं' को भी सुना जा सकता है। बता दें कि इस सॉन्ग को हर देशभक्ति के पर्व पर काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।
आई लव माय इंडिया
परदेस फिल्म के गाने आई लव माय इंडिया को काफी पसंद किया गया है। शाह रुख खान की फिल्म के इस सॉन्ग को गणतंत्र दिवस के मौके पर सुनना बेहतरीन विकल्प है। यह सॉन्ग ज्यादातर भारतीयों का पसंदीदा भी है।
चक दे इंडिया
अभिनेता शाह रुख खान की फिल्म का गाना 'चक दे इंडिया' देश पर गर्व महसूस करने के लिए शानदार है। देशभक्ति से जुड़े हर कार्यक्रम में इस सॉन्ग की गूंज सुनने को मिलती है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की