अब मुझे पूरा यकीन हो गया....गुड़े बिभव कुमार ने केजरीवाल के कहने पर मुझे पीटा
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का बड़ा आरोप
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद मालीवाल ने कहा है कि अब उन्हें पूरा यकीन हो गया है कि केजरीवाल के कहने पर ही बिभव कुमार ने उन्हें पीटा था। इसकारण केजरीवाल अब कुमार को नाराज नहीं करना चाहते हैं क्योंकि ऐसा होने पर विभव सारे राज खोल देगा।
स्वाति ने कहा कि बिभव कुमार अपना मुंह ना खोले इसकी वजह से उस सारी सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने कहा, सुनने में आया है कि बिभव कुमार नाम के गुंडे को पंजाब सरकार जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कर रही है। यह वहीं गुंडा है जिसने केजरीवाल के ड्रॉइंग रूम में मुझे घसीट-घसीट कर बेरहमी से पीटा। मैं छह महीने में पूरी तरह से मानने लगी हूं कि मुझे केजरीवाल ने पिटवाया है। कहीं ना कहीं केजरीवाल को यह डर है कि अगर बिभव कुमार नाराज हो गया तब सारा भड़ाफोड़ देगा।
सांसद मालीवाल ने कहा कि वह अपना केस खुद लड़ रही हैं, जबकि केजरीवाल ने कुमार को बचाने के लिए देश के नामी वकीलों की फौज लगा दी। राज्यसभा सांसद ने कहा कि बिभव कुमार के लिए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि गुंडा है और बेल देकर शर्त लगाई थी कि उस कोई महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाएगा। लेकिन कुमार को कई महीनों से पंजाब के मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया है। इसका मतलब है कि उसे कैबिनेट मंत्री से ज्यादा सैलरी मिल रही है। पंजाब के सभी अधिकारी चाहे वे चीफ सेक्रेट्री हों या डीजीपी, इस गुंडे को रिपोर्ट कर रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की