ICC ने 2024 की वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, भारत को नहीं मिली जगह
ICC ODI Team 2024: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी से किया जाना है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान के हाथों में हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी। वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 7 टीमों ने अपने स्क्वाड का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच ICC ने साल 2024 के लिए अपनी वनडे टीम ऑफ द ईयर का भी ऐलान कर दिया है। इस सूची में 50 ओवर के प्रारूप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस टीम में एक भी खिलाड़ी टीम इंडिया का नहीं है। ICC ने पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को टीम में मौका दिया है।
ICC की वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024
मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में अफगानिस्तान के 3, पाकिस्तान के 3, श्रीलंका के 4 और वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी को मौका मिला है। श्रीलंका के चरिथ असलंका, कुशल मेंडिस, पाथुम निसंका और वानिंदु हसंरगा को शामिल किया गया है। वहीं पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, शाहीन अफरीदी और हारिस राउफ को चांस मिला है। अफगानिस्तान की तरफ से रहमानुल्लाह गुरबाज, अजमतुल्लाह उमरजई और गजनफर को मौका मिला है। वहीं वेस्टइंडीज के शेरफेन रदरफोर्ड को शामिल किया गया है।
इन टीमों के खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
ICC की मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर 2024 में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश जैसी टीमों के किसी भी खिलाड़ी को चांस नहीं मिला है। टीम इंडिया ने साल 2024 में महज एक वनडे सीरीज खेली थी। ये सीरीज भारत ने श्रीलंका के साथ खेली थी, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की