सकारात्मक प्रयासों को प्रोत्साहित करना ही सशक्त समाज की नींव है: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल
भोपाल: उपमुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि आज मध्यप्रदेश को एक बेहतरीन निवेश स्थल के रूप में देखा जा रहा है। प्रदेश की सकारात्मक नीतियां, सहयोगी वातावरण, प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव शक्ति के साथ शांतिपूर्ण वातावरण और सुदृढ़ कानून व्यवस्था इसे निवेश के लिए आदर्श स्थान बनाती है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश समृद्ध होता है तो उसके साथ चुनौतियां भी आती हैं, इसके लिए निरंतर सजग और सतर्क रहना जरूरी है।
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल होटल मेरियट भोपाल में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के "पुलिस अवार्ड-2025" कार्यक्रम में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि नशाखोरी प्रदेश के लिए बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुलिस विभाग के कार्यों से अपराधियों का मनोबल टूटा है, जिससे प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने देश के भविष्य को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए नशामुक्ति के प्रयासों को और अधिक सघन और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के प्रति जन-जागरूकता लाना भी बहुत जरूरी है, ताकि नैतिक दबाव के जरिए अपराध की घटनाओं को जड़ से खत्म किया जा सके।

26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हर पद महत्वपूर्ण है, और पूरी ईमानदारी और निष्ठा से काम करके समाज को समृद्ध और सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट भावना और कर्तव्य की भावना का संचार करके समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि दैनिक भास्कर मीडिया समूह केवल नकारात्मक खबरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सकारात्मक कार्यों और उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए 26 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया।

वर्दी की गरिमा बढ़ाना हमारा कर्तव्य
भोपाल कमिश्नर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि जब कोई वर्दी में होता है, तो वह पूरे विभाग का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वर्दी की गरिमा बढ़ाने के लिए पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ काम करने का आग्रह किया। कमिश्नर श्री मिश्र ने कहा कि मीडिया का समाज पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पुलिस विभाग के उत्कृष्ट कार्यों को बढ़ावा देने और उसे समाज के सामने प्रस्तुत करने में दैनिक भास्कर के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में दैनिक भास्कर मीडिया समूह के मुख्य संपादक श्री सतीश सिंह उपस्थित थे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की