इंदौर के अन्नपूर्णा में बदमाशों का आतंक, सीसीटीवी में हुआ कैद, कारों में करते दिखे तोड़फोड़
इंदौर: इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ की। पीड़ित प्रमोद शर्मा ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपे हैं, जिसमें बदमाशों की हरकत साफ नजर आ रही है। इसके बावजूद अन्नपूर्णा पुलिस ने अभी तक सिर्फ आवेदन लिया है और आरोपियों की पहचान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रियंका कॉलोनी निवासी प्रमोद शर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं और 9 जनवरी से तीर्थ यात्रा पर गए हुए थे।
20 जनवरी की रात पड़ोसी ईश्वर भारद्वाज का फोन आया, जिसमें उन्होंने बताया कि बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कारों पर पथराव किया है। इस दौरान प्रमोद की कार का कांच भी टूट गया। पड़ोसी ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद एफवीआर टीम मौके पर पहुंची और उन्हें थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने को कहा। 21 जनवरी को इंदौर लौटने के बाद प्रमोद शर्मा ने अन्नपूर्णा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद मामले की जांच का आश्वासन दिया, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक आरोपी पकड़े नहीं गए हैं।इस मामले में पुलिस की सुस्ती को लेकर क्षेत्रवासियों में रोष है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की