इस तारीख पर महाकुंभ जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, गंगा में लगाएंगे डुबकी
नई दिल्ली: सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 फरवरी को प्रयागराज आ सकते हैं। इस संभावित दौरे के दौरान वह कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की समीक्षा और कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। प्रधानमंत्री के इस दौरे के दौरान संगम क्षेत्र और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रशासन ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 22 जनवरी को योगी कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ में शामिल होंगे।
उनके कार्यक्रम का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है। गृह मंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
उपराष्ट्रपति और राष्ट्रपति का कार्यक्रम
उपराष्ट्रपति के एक फरवरी को प्रयागराज में संगम में पवित्र स्नान करने की संभावना है। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के 10 फरवरी को प्रयागराज आने की संभावना है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान वह शहर में आयोजित कुछ प्रमुख कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। इन कद्दावर नेताओं के आगमन को देखते हुए प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियों को चरम पर ले जाया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर
प्रमुख हस्तियों के दौरे को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। विशेष सुरक्षा टीमें सक्रिय कर दी गई हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के हर पहलू पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग करने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की