रश्मिका मंदाना का महारानी येसुबाई के किरदार में दमदार लुक,रश्मिका मंदाना का नया लुक देखकर फैंस उनकी ऐतिहासिक भूमिका को लेकर उत्साहित हैं।
विक्की कौशल की फिल्म छावा से धांसू लुक रिवील हो गया है। महारानी येसुबाई बनकर रश्मिका छा गई हैं।
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म छावा साल 2025 की मच अवेटेड फिल्म है। विक्की कौशल स्टारर छावा में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। वह मूवी में छत्रपति साहू जी महाराज उर्फ छावा की पत्नी महारानी येसुबाई बनी हैं। रश्मिका येसुबाई के किरदार में कैसी लगेंगी, इसकी पहली झलक सामने आ गई है।
महारानी बनीं रश्मिका मंदाना
छावा के मेकर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रश्मिका मंदाना का महारानी किरदार का दो लुक शेयर किया है। पोस्टर देख आप यकीनन रश्मिका को महारानी येसुबाई के किरदार में देख मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। वह रॉयल वाइब्स देती दिखीं। एक पोस्टर में उनका खिलखिलाता हुआ चेहरा दिखाई दिया और दूसरे में वह टेंशन में दिख रही हैं।
"हर शानदार राजा के पीछे एक अद्वितीय शक्ति वाली रानी खड़ी होती है। स्वराज्य का गौरव महारानी येसुबाई के रूप में रश्मिका मंदाना का परिचय दे रहा हूं।"
महारानी के रोल में रश्मिका मंदाना को देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, "ये एक्ट्रेस साउथ और बॉलीवुड दोनों इंडस्ट्रीज पर राज कर रही है।" एक ने लिखा, "रश्मिका का अगला ब्लॉकबस्टर रास्ते में है।" एक ने कहा कि उन्हें इस फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं, प्लीज उनका दिल न तोड़ना। लोगों ने छावा की कास्टिंग को बेहतर बताया है। कई लोगों ने क्वीन बताकर रश्मिका पर प्यार लुटाया है।
दिनेश विजन निर्मत छावा छत्रपति साहू जी महाराज पर आधारित फिल्म है। छत्रपति साहू जी महाराज का किरदार बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल निभाते हुए नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय खन्ना की भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी को रिलीज होने वाला है

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की