Bigg Boss 18 Grand Finale: करणवीर मेहरा बने विजेता, विवियन डिसेना पहले रनरअप
Bigg Boss 18: सलमान खान के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के विनर की घोषणा हो चुकी है. इस साल सभी कंटेस्टेंट को पछाड़कर करणवीर मेहरा ने जीत हासिल कर ली है. वहीं शो का रनर अप विवियन डीसेना रहे. दरअसल पिछले कई दिनों से करणवीर मेहरा ने अपने गेम से लोगों का खूब दिल जीता था. यही वजह है कि वो शो के विनर बने. करणवीर मेहरा पिछले कई दिनों से वोटिंग ट्रेंड में सबसे आगे चल रहे थे. हालांकि विवियन डीसेना ने भी वोट के मामले में उन्हें कड़ी टक्कर दी. लेकिन ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाए. वहीं करण की फैमिली और फैंस इस वक्त उनकी जीत का जश्न मना रहे हैं. इस शो में रनर अप विवियन डीसेना, जबकि रजत दलाल तीसरे, अविनाश मिश्रा चौथे और चुम दरांग ने पांचवे पायदान पर अपने जगह बनाई.
करण को ट्रॉफी के साथ मिली 50 लाख की रकम
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस सीजन 18’ की ट्रॉफी करणवीर मेहरा के घर पहुंची. करण ने शो की ट्रॉफी के साथ-साथ प्राइज मनी के तौर पर 50 लाख रुपए की मोटी रकम भी हासिल की है. वहीं शो में रनर अप रहे विवियन डीसेना को भी कई खास प्राइज मिले हैं.
इन कंटेस्टेंट ने दी शानदार परफॉर्मेंस
बता दें कि शो के फिनाले की शाम बहुत ही शानदार रही. जिसमें सभी कंटेस्टेंट ने अपनी धमाकेदार परफोर्मेंस से लोगों का खूब मनोरंजन किया. वहीं करण, शिल्पा और विवियन के डांस ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता.
ये 6 कंटेस्टेंट बने थे शो के फाइनलिस्ट
सलमान खान के शो में इस बार टॉप 5 नहीं बल्कि टॉप 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई थी. इस लिस्ट में करण वीर मेहरा के अलावा विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, चुम दरांग, ईशा सिंह और रजत दलाल का नाम शामिल है. बता दें कि शो में करणवीर मेहरा और चुम दरांग के लव ट्राय एंगल को भी लोगों ने खूब पसंद किया. हालांकि दोनों ने हमेशा इस रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की