डंपर ने बाइक सवार को 15 फीट तक घसीटा, बस में आग लगी और वाहनों में तोड़फोड़
इंदौर: इंदौर के विजयनगर चौराहे पर सोमवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे करीब 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने डंपर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सड़क पर घायल पड़े बाइक सवार को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। घायल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। विजयनगर पुलिस के मुताबिक हादसा रेडिसन चौराहे पर हुआ। बाइक (क्रमांक MP09XH2256) का चालक सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार डंपर (क्रमांक RJ09GE7176) ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डंपर चालक ने वाहन नहीं रोका और बाइक को कुचलता हुआ आगे निकल गया। घायल को राहगीरों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश जारी है।
बस डिपो में आग
इंदौर के चंदन नगर इलाके में सिटी बस डिपो में रात को अचानक आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। फायर ब्रिगेड ने करीब एक टैंक पानी डालकर आग बुझाई। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार यह बस महू से पीथमपुर के बीच चलती थी। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सोमवार को डिपो के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे।
वाहनों में तोड़फोड़
एमआईजी इलाके में वाहनों में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अनुराग नगर में एक शादी समारोह के दौरान खाली प्लॉट में खड़ी तीन गाड़ियों के कांच तोड़ दिए गए। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया, जो नशे की हालत में था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम अनुराग उर्फ दादू है, जो नशे का आदी है। उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाड़ियों के कांच तोड़े।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की