मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज आयुर्वेद पर्व-2025 एवं आरोग्य मेले का करेंगे शुभारंभ
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को रजत जयन्ती ऑडिटोरियम, धनवन्तरि मार्ग भोपाल में आयुर्वेद पर्व-2025, राष्ट्रीय सेमीनार और आरोग्य मेले का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोविनियर का विमोचन, आयुर्वेद क्षेत्र के कर्मठ एवं निष्णात वैद्यों का सम्मान और मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग से चयनित व्याख्याताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण भी करेंगे।
जनसम्मपर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार, विधायक भगवानदास सबनानी और पदश्री एवं पदमभूषण से अलंकृत अध्यक्ष अखिल भारतीय आयुर्वेद महा सम्मेलन ट्रस्ट नईदिल्ली के वैद्य देवेन्द्र त्रिगुणा भी विशेष रूप से उपस्थित होंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की