राष्ट्रपति बनने के बाद सबसे पहले भारत आएंगे डोनाल्ड ट्रंप, अप्रैल में हो सकती है यात्रा
वॉशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कल यानी 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इसके बाद जैसे ही ट्रंप राष्ट्रपति बन जाएंगे वो सबसे पहले भारत की यात्रा पर निकलेंगे। उम्मीद की जा रही है कि अप्रैल में भारत आने की योजना बन सकती है।
मीडिया रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। हालांकि इसके लिए तारीख तय नहीं हुई है। डोनाल्ड ट्रंप स्पेशल विमान से वॉशिंगटन पहुंच चुके हैं, जहां उन्हें नए राष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करना है। उनके साथ पत्नी मेलानिया और बेटे बैरन भी मौजूद थे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डोनाल्ड ट्रंप चीन की यात्रा पर भी जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप भारत यात्रा को लेकर भी इच्छुक हैं। इसको लेकर वह अपने सलाहकर्ताओं से बातचीत कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रंप की यह यात्रा या तो अप्रैल में या फिर साल के अंत में हो सकती है।
इस दौरान वह अमेरिका और चीन के रिश्तों को बेहतर करने पर बातचीत कर सकते हैं। बता दें कि अपने चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने चीन पर अतिरिक्त टैक्स लगाने की धमकी दी थी। इससे भी दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा है। अपनी यात्रा के दौरान ट्रंप चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत कर संबंधों को बेहतर कर सकते हैं। एक दिन पहले ही ट्रंप ने चीनी राष्ट्रपति से बातचीत की है। चीन के उपराष्ट्रपति हैन झेंग ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। यह पहली बार होगा, जब कोई वरिष्ठ चीनी अधिकारी अमेरिकी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण का गवाह बनेगा। न्यौता चीनी राष्ट्रपति को भी दिया गया था, लेकिन शी जिनपिंग किसी भी विदेशी राष्ट्रप्रमुख के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होते।
पीएम मोदी को भेजेंगे आमंत्रण!
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इसके अलावा नरेंद्र मोदी को व्हाइट हाउस में मीटिंग के लिए निमंत्रण भेजने पर भी विचार चल रहा है। इसमें सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रारंभिक स्तर की बातचीत तब हुई जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पिछले महीने क्रिसमस के दौरान वॉशिंगटन का दौरा किया। एस जयशंकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका के नेताओं से बना क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की