झूला बना फांसी का फंदा, बहन को झुला रहे 15 साल के भाई की गर्दन फंसने से हुई मौत
भोपाल। राजधानी के एमपी नगर इलाके में 15 साल के नाबालिग की झूले का फंदा गर्दन में फंसने से मौत हो जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। हादसे के समय किशोर रोने पर अपनी छोटी बहन को झूला झुला रहा था, इसी दौरान झूले का फंदा उसकी गर्दन में फंस गया, जिससे उसका गला कस गया। मिली जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर बस्ती में रहने वाला अर्जुन इंगले पिता स्वर्गीय अनिल इंगले चौथी कक्षा में पढ़ता था। उसकी मॉ घरो में साफ-सफाई का काम करती है, जबकि पिता अनिल इंगले की दो साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। उसका छोटा भाई मयंक (11) और बहन अंशिका (4) है। शुक्रवार को उसकी मॉ काम पर गई थी, घर में अर्जुन भाई और बहन के साथ था। रात करीब 8 बजे छोटी बहन अंशिका रोने लगी उसे बहलाते हुए चुप कराने के लिये अर्जुन उसे झूले में लिटाकर झुलाने लगा, इस बीच छोटा भाई घर से बाहर चला गया। झूला गोल-गोल झूलते हुए वापस बल खुलने पर फिर झूलने लगा, इसी दौरान अर्जुन की गर्दन झूले के बल में फंस गई। परिवार वालो का कहना है, कि एक पड़ोसी बच्चे ने अर्जुन को बेसुध हालत में देख इसकी जानकारी मयंक और आसपास के लोगो को दी। पड़ोसियो ने अर्जुन को फंदे से निकालते हुए उसकी मां को खबर देने के साथ ही अर्जुन को बेसूध हालत में इलाज के लिये जेपी अस्पताल पहुंचाया जहॉ डॉक्टरों ने शुरुआती चेकअप के बाद ही उसे मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है, परिवार वालो से हुई बातचीत के आधार पर झूले में गला कसने से मौत होने का अनुमान है। हालांकि पीएम रिपोर्ट आने के साथ ही मृतक छात्र के परिजनो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेंगे जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की