फिल्म 'आजाद' की रिलीज़ पर केआरके ने शेयर की खाली थियेटर की फोटो, पहले दिन 1.5 करोड़ की कमाई
Azaad: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के भांजे अमान देवगन और रवीना टंडन की डेब्यू फिल्म 'Azaad' 17 जनवरी 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म का ट्रेलर जहां चर्चा में रहा तो वहीं लोगों ने फिल्म को मिक्स रिव्यू दिया. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है, जो कि खाली थियेटर की है. फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया, अब थियेटर में अकेले 'Azaad' देख रहा हूं. क्या स्टारडम है अजय देवगन भाई आपका, मान गए. इस फोटो पर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा, खाली थियेटर में भी कॉर्नर सीट बुक किया है. दूसरे यूजर ने लिखा, थियेटर वालों को गरीब लोगों को मूवी दिखा देनी चाहिए. कम से कम चैरिटी ही हो जाएगी. तीसरे यूजर ने लिखा, अजय देवगन और केआरके की लव स्टोरी ट्विलाइट से बेटर है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 'Azaad' ने पहले दिन 1.5 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम की है.
एक इंटरव्यू में राशा थडानी ने यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें अपनी मां से कोई सलाह मिली तो थडानी ने कहा कि "उनकी मां ने उन्हें निर्देशक पर भरोसा करने को कहा था. थडानी ने बताया कि बचपन में वह अक्सर आईने में देखती थीं और अभिनय करने का अभ्यास करती थीं".
राशा बताया, "अभिनय मेरा धीरे-धीरे पसंदीदा बन गया है. मेरी मां हमेशा जानती थी कि मैं यही करने जा रही हूं. वह मुझे घर पर ये सब करते हुए देखती थीं. जब मैं पांच साल की थी, तब वह मुझे कथक की कक्षाओं में ले जाती थीं और मुझे याद है कि मैं रोती थी क्योंकि सभी लोग मुझसे बहुत बड़े थे. मुझे उन कक्षाओं में जाने से बहुत डर लगता था. मैंने आठ या नौ साल की उम्र में भारतीय शास्त्रीय संगीत में भी भाग लेना शुरू कर दिया था".

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की