रायपुर: कारोबारी और रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी,आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर: आयकर विभाग (आईटी) ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर में बड़ी छापेमारी की। यह कार्रवाई कंस्ट्रक्शन कंपनियों और रेलवे ठेकेदारों समेत कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर की गई। अधिकारियों ने बताया कि टैक्स चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। सबसे बड़ी कार्रवाई आरएसए इंफ्रा कंपनी के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और दफ्तर पर की गई। इसके अलावा उनके भाई और रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के आवास और दफ्तर पर भी छापेमारी की गई। आईटी अधिकारियों ने सुबह-सुबह ही दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी और कई महत्वपूर्ण फाइलें, डिजिटल डेटा और अन्य सामग्री जब्त की। सूत्रों के मुताबिक अग्रवाल बंधुओं के खिलाफ लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। उनकी कंपनियों से जुड़े बड़े प्रोजेक्ट और ठेकों की गहन जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में टीमों ने रायपुर के अलावा अन्य जिलों में भी छापेमारी की। आईटी विभाग ने अभी इस कार्रवाई से जुड़े डेटा या जब्ती की जानकारी साझा नहीं की है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की