वास्तु के इस नियम से बनवाएं अपना रसोईघर, सेहत के साथ घर में हमेशा रहेगी बरकत!
रसोई, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, न केवल भोजन पकाने का स्थान है बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इसका विशेष महत्व है. वास्तु के अनुसार, रसोई में की गई कुछ गलतियां घर में नकारात्मक ऊर्जा ला सकती हैं और आर्थिक समस्याओं का कारण बन सकती है. इसलिए, इन गलतियों को समय रहते सुधारना आवश्यक है. वास्तुशास्त्री अंशुल त्रिपाठी रसोईघर की कुछ गलतियों को यहां बता रहे हैं साथ ही उसका समाधान भी बताया है.
कुछ आम गलतियां और उनके सुधार:
सिंक और चूल्हे का आमने-सामने होना: वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिंक (जल का स्त्रोत) और चूल्हे (अग्नि का स्त्रोत) को कभी भी आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. यह विरोधाभास घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है. अगर ऐसा है, तो दोनों के बीच कुछ दूरी बनाने का प्रयास करें या कोई विभाजन रखें.
टूटी-फूटी चीजें: रसोई में टूटे बर्तन या अन्य सामान नहीं रखने चाहिए. ये नकारात्मकता का प्रतीक होते हैं.
गंदगी: रसोई को हमेशा साफ रखना चाहिए. गंदगी से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है.
कूड़ेदान का गलत स्थान: कूड़ेदान को इस तरह रखें कि वो घर के मुखिया की पीठ की ओर न हो.
नल से टपकता पानी: नल से पानी टपकना आर्थिक नुकसान का संकेत माना जाता है. टपकते नलों को तुरंत ठीक करवाएं.
दक्षिण दिशा में मुंह करके खाना बनाना: दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना अशुभ माना जाता है. पूर्व दिशा की ओर मुंह करके खाना बनाना बेहतर है.
शौचालय के ऊपर या नीचे रसोई: रसोई को कभी भी शौचालय के ऊपर या नीचे नहीं बनाना चाहिए.
जूठे बर्तन छोड़ना: रात भर या लंबे समय तक जूठे बर्तन रसोई में नहीं छोड़ने चाहिए.
इन सब के अलावा रसोई की दीवारों पर हल्के रंग का पेंट करें. इसके अलावा यहां पर पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की