भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव वर्ष 2024 के लिये जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत सोमवार को 16 जिलों नगर एवं ग्रामीण की घोषणा की गयी
भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव वर्ष 2024 के लिये जिलाध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया अंतर्गत सोमवार को 16 जिलों देवास, अशोकनगर, भोपाल नगर एवं ग्रामीण की घोषणा की गयी। यहां बता दें कि रविवार रात्रि में विदिशा एवं उज्जैन नगर के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गयी थी। अभी इन 18 जिलों को छोड़कर बाकि की घोषणा होना बाकि हैं।
देवास के लिये रायसिंह सेंधव एवं अशोकनगर के लिये आलोक तिवारी को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया हैं। प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से ये घोषणा की गयी। अन्य जिलों में भोपाल ग्रामीण के लिये तीरथ सिंह मीणा, भोपाल नगर के लिये रविन्द्र यति, मऊगंज के लिये डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, मैहर कमलेश सुहाने, रतलाम प्रदीप उपाध्याय, शिवपुरी जसमंत जाटव, श्योपुुर, शंशाक भूषण, जबलपुर राजकुमार पटेल, गुना धर्मेन्द्र सिकरवार, हरदा राजेश वर्मा, नीमच वंदना खण्डेलवाल को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया हैं।
बुरहानपुर मनोज माने, पन्ना बृजेन्द्र मिश्रा, छतरपुर चन्द्रभान सिंह गौतम, खण्डवा राजपाल सिंह तोमर, उज्जैन ग्रामीण राजेश धाकड़ को जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं।
भोपाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति घोषित
भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश संगठन चुनाव 2024 के अंतर्गत जिलाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण कर प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर की सहमति से पार्टी की प्रदेश महामंत्री, जिला चुनाव अधिकारी व सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने भोपाल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति की घोषणा की है।
रविंद्र यति अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में 1990 से 2002 तक खंडवा के जिला संगठन मंत्री, खंडवा विभाग के विभाग संगठन मंत्री एवं प्रांत सह मंत्री के पद पर पदस्थ थे। 2003 में भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष, 2011 एवं 12 में भाजपा उत्सव प्रकोष्ठ में प्रदेश संयोजक, भोपाल ग्रामीण में जिला उपाध्यक्ष एवं 2003 से लगातार मध्यप्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वर्तमान में जिला महामंत्री के पद पर पदस्थ है। यति भोपाल की सबसे बड़ी सामाजिक संस्था कोलार हिंदू उत्सव समिति में सचिव एवं कोलार व्यापारी महासंघ एवं सरदार वल्लभभाई पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के संस्थापक भी हैं। रविन्द्र यति जनप्रतिनिधि के रूप में 2007 से लगातार नगर पालिका में पार्षद हैं। वर्तमान में नगर निगम भोपाल में महापौर सदस्य एवं एमबीएम महाविद्यालय की जनभागीदारी में अध्यक्ष है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की