लॉस एंजिल्स की भीषण आग में भी इस हवेली को नहीं हुआ कोई नुकसान
लॉस एंजिल्स । कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स के जंगलों में लगी आग में भीषण तबाही मचा दी है। हजारों परिवारों को जान बचाने के लिए पलायन करना पड़ा है। आग ने सैकड़ों घरों को राख में बदल दिया है। इसके बाद बीमा कंपनियों के लिए भी मुश्किल हो गई है। क्योंकि उन्हें अरबों डॉलर का क्लेम देना होगा। आग के कारण फिल्म स्टार, सेलिब्रेटी के घर भी जले हैं। लेकिन इस दौरान एक घर सबसे ज्यादा चर्चा में है। 90 लाख डॉलर (77.8 करोड़) रूपए की एक हवेली इस भयावक तबाही में बच गई है। जबकि हवेली के चारों ओर सबकुछ जलकर राख हो चुका है।
रिपोर्ट के मुताबिक इस घर के मालिक 64 साल के रिटायर्ड वेस्ट मैनेजमेंट एक्जीक्यूटिव डेविड स्टीनर हैं। यह घर मालिबू में है। जब उन्हें पता चला कि उनका घर इस आग में बच गया है, तब उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। स्टीनर ने स्वीकार किया कि वे यह देखकर दंग रह गए धुएं के हटने के बाद उनका तीन मंजिला घर अभी भी अपनी जगह पर खड़ा था।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की