संजय राउत का पीएम मोदी पर तंज, वे भगवान विष्णु का 13वां अवतार
नई दिल्ली । शिवसेना (यूबीटी) के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणी पर कटाक्ष कर उन्हें विष्णु का 13वां अवतार बताया। दरअसल पीएम मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह इंसान हैं और गलतियां कर सकते हैं। पीएम मोदी के बयान पर राउत ने व्यंग्य कर कहा, वह इंसान नहीं, भगवान हैं। भगवान कभी गलतियां नहीं करते। अगर कोई खुद को अवतरित मानता है, तब वह इंसान कैसे हो सकता है? इसमें कुछ गड़बड़ है, शायद केमिकल लोचा हो सकता है।
वहीं संजय राउत ने साफ कर दिया हैं कि उनकी पार्टी आगामी स्थानीय निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) और विपक्षी गठबंधन इंडिया, लोकसभा और विधानसभा चुनावों तक सीमित रहे। राउत ने तर्क दिया कि गठबंधन में छोटे दलों के कार्यकर्ताओं को मौका नहीं मिलता, इससे संगठनात्मक विकास बाधित होता है। उन्होंने कहा, मुंबई, ठाणे, नागपुर सहित अन्य नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में शिवसेना अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। उद्धव ठाकरे ने पार्टी को इस दिशा में संकेत दिए हैं।
एमवीए की विधानसभा में करारी हार के लिए कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा लगाए गए आरोपों पर राउत ने कहा, जो लोग समझौते और सहयोग की भावना नहीं रखते, उन्हें गठबंधन में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर भी असंतोष जाहिर किया। राउत ने कहा, लोकसभा चुनावों के बाद से गठबंधन की कोई बैठक नहीं हुई है। गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते कांग्रेस को बैठक बुलाने की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। एक संयोजक तक नियुक्त नहीं किया गया है, जो चिंता का विषय है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की