प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे
नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 जनवरी (सोमवार) को जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। पीएम मोदी ने यह बात एक्स पर जम्मू-कश्मीर की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखी है। सुरंग के उद्घाटन के अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, मैं सुरंग के उद्घाटन के लिए जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग की अपनी यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एक पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह बात लिखी। उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सुंरग का दौरा किया। उन्होंने तस्वीरों के साथ अपनी पोस्ट में लिखा- सोमवार को प्रधानमंत्री जी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए आज सोनमर्ग का दौरा किया। जेड-मोड़ सुरंग के उद्घाटन से सोनमर्ग पूरे साल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा, सोनमर्ग अब एक बेहतरीन स्की रिसॉर्ट के रूप में विकसित होगा। स्थानीय लोगों को सर्दियों में बाहर नहीं जाना पड़ेगा और श्रीनगर से कारगिल/लेह तक की यात्रा का समय भी कम हो जाएगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की