शाह का दिल्ली सरकार पर हमला: केजरीवाल ने अन्ना का किया इस्तेमाल, भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़े
नई दिल्ली। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। शाह ने कहा कि 5 फरवरी दिल्ली के लिए आप-दा से मुक्ति का दिन होगा। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल कर सत्ता में आने के बाद भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान रच दिए हैं।
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, कि दिल्ली सरकार ने पिछले 10 सालों में राजधानी को नरक बना दिया है। झूठे वादों और धोखे से सत्ता में आए केजरीवाल ने न तो झुग्गीवासियों की समस्याएं हल कीं और न ही दिल्ली के विकास के लिए कुछ किया। उन्होंने कहा कि अगर काम नहीं हो रहा है तो सत्ता छोड़ दें। भाजपा दिल्ली को विकास के पथ पर ले जाएगी। इस अवसर पर शाह ने झुग्गीवासियों से अपील करते हुए कहा, आपकी जिम्मेदारी है कि दिल्ली को भ्रष्टाचार और झूठे वादों से मुक्ति दिलाएं। भाजपा आपकी सभी समस्याओं का समाधान करेगी। हमने आपकी मांगों की सूची पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंप दी है। हमारा घोषणापत्र आपके हितों को प्राथमिकता देगा।
केंद्रीय मंत्री शाह ने पूर्व सीएम केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने न केवल अन्ना और दिल्ली के लोगों को, बल्कि पंजाब के लोगों को भी धोखा दिया है। पंजाब के लोग कह रहे हैं कि केजरीवाल पर विश्वास मत करो। उन्होंने विकास का वादा किया था, लेकिन सड़कों से लेकर यमुना तक, सब जगह अव्यवस्था है। इस सम्मेलन में करीब 30,000 झुग्गी बस्ती के प्रधानों ने हिस्सा लिया। शाह ने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि भाजपा सत्ता में आने के बाद झुग्गीवासियों की हर जरूरत पूरी करेगी।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की