महाकुम्भ में होगा “एक देश, एक चुनाव” विषय पर व्याख्यान
नई दिल्ली । महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है। शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर 12 जनवरी से छह फरवरी तक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि, दूसरा व्याख्यान 17 जनवरी को भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना, तीसरा व्याख्यान 18 जनवरी को “एक देश, एक चुनाव- आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत” विषय पर आयोजित किया जाएगा। चौथा व्याख्यान 20 जनवरी को वैश्विक आतंकवाद समाधान - भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में, पांचवा व्याख्यान 25 जनवरी को भारत की अखंडता भौगोलिक और राजनीतिक चुनौतियां, छठा व्याख्यान 31 जनवरी को लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में और सातवां व्याख्यान छह फरवरी को सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा- युवाओं के परिप्रेक्ष्य में विषय पर आयोजित होगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की