विराट कोहली आउट थे या नॉट आउट? अंपायर के फैसले पर वर्ल्ड क्रिकेट में उठे विवाद
IND vs AUS: विवादों के साथ भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का बहुत याराना लगता है. सीरीज की शुरुआत से ही विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे. सिडनी में भी कुछ अलग नहीं दिखा, जहां पहले दिन के खेल में विराट कोहली को आउट ना दिए जाने पर विवाद खड़ा हुआ है. दरअसल, विराट अपनी इनिंग की पहली ही गेंद पर आउट होने से बाल-बाल बच गए थे. ये घटना भारतीय पारी के 8वें ओवर की है, जब स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्टीव स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा. हालांकि, टीवी अंपायर ने रिव्यू करने के बाद उस कैच को नकार दिया और विवाद खड़ा हो गया.
विराट कोहली आउट या नॉट आउट
विराट कोहली आउट या नॉट आउट, अंपायर के उस फैसले पर विवाद उठ खड़ा हुआ है. वर्ल्ड क्रिकेट इसे लेकर दो धड़ों में बंटा है. सुनील गावस्कर, इरफान पठान जैसे भारत के दिग्गज क्रिकेटर कोहली को नॉट आउट मान रहे हैं. जबकि माइकल वॉन, जस्टिन लैंगर जैसे विदेशी दिग्गजों की नजर में विराट कोहली आउट हैं.
कोहली को लेकर अंपायर के फैसले पर क्या बोले दिग्गज?
भारतीय क्रिकेट के दिग्गजों की नजर में गेंद ने ग्राउंड को टच किया इसलिए अंपायर ने कोहली को नॉट आउट दिया. हालांकि, लैंगर और वॉन इससे इत्तेफाक रखते नहीं दिख रहे. लैंगर के मुताबिक, उन्हें साफ दिखा की कोहली आउट थे. स्टीव स्मिथ की उंगली गेंद के नीचे थी मतलब कि बॉल ने ग्राउंड को टच नहीं किया था.
जब रोहित शर्मा की बढ़ी बेचैनी
वैसे जब पहली गेंद पर विराट कोहली का कैच पकड़ा गया, बेचैनी पवेलियन में बैठे रोहित शर्मा के चेहरे पर भी साफ दिखी. टीवी अंपायर जब उस कैच का रिव्यू कर रहे थे. तब रोहित के चेहरे पर दिखने वाले टेंशन को साफ देखा जा सकता था. इससे ये पता चलता है कि मैच में ना होकर भी वो उसमें बने हुए थे. विवादित फैसले के जरिए ही सही पर सिडनी टेस्ट में विराट कोहली को जीवनदान मिल चुका था.

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की