रात को घर देर से आने पर पिता की डांट से नाराज किशोर ने लगा ली फांसी
भोपाल। पुराने शहर के शाहजहॉनाबाद थाना इलाके में रहने वाले एक नाबालिग किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है की मृतक किशोर बेटे को रात को देरी से घर आने पर पिता ने डांट दिया दिया था। संभवत इससे नाराज होकर ही उसने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार वाजपेयी नगर ईदगाह हिल्स इलाके में रहने वाला 17 वर्षीय नाबालिग बीते काफी समय से देर रात को घर आता था। इसे लेकर पिता सहित परिवार वालो ने उसे कई बार जल्दी घर आने की समझाइश दी थी, लेकिन तब भी किशोर ने घर जल्द नहीं पहुंचता था। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे घर पहुंचा था। इतनी रात को घर आने पर मजदूरी करने वाले उसके पिता ने उसे फटकार लगाते हुए किेशोर बेटे से देर रात तक घर से बाहर रहने का कारण पूछा। पिता के साथ ही परिवार के अन्य लोगो ने भी उससे देर रात तक बाहर रहने को लेकर पूछताछ की। इससे नाबालिग नाराज हो गया और दूसरे कमरे में जाकर अपने आप को बंद कर लिया। इसके बाद किशोर ने कमरे में रखी साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। देर रात ही सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपते हुए आगे की कर रही है।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की