पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
भोपाल। पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मोहन कैबिनेट के फैसले के बाद जल संसाधन विभाग ने पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। 4 लाख हेक्टेयर की सिंचाई के लिए 28 हजार 700 करोड़ के प्रोजेक्ट को विभाग से हरी झंडी मिल गई है। अब जल्द ही इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए टेंडर भी जारी होंगे। इसके अलावा एमपीकेसी परियोजना से शिवपुरी में पावा एवं सोनपुर वाले टेंडर को भी निरस्त किया गया है। मेजर माइनर बजट से भी योजना को फंड के लिए मर्ज किया गया है।
बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में पुनरीक्षित पार्वती-कालीसिंध-चंबल नदी लिंक परियोजना के अंतर्गत प्रशासकीय स्वीकृति से छूटे 16 परियोजनाओं के समूह को प्रशासकीय स्वीकृति दे दी गई थी। जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने भी इस पर हरी झंडी दे दी है। इनकी लागत 28 हजार 798 करोड़ होगी तथा जलग्रहण क्षेत्र 04 लाख 72 हजार 970 हेक्टेयर होगा।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की