किसानों को नए साल पर मिलेगी बड़ी सौगात, शुरू होने जा है ये मिशन
केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार की ओर से किसानों के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। नए साल में मध्य प्रदेश सरकार अब खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसान कल्याण मिशन संचालित किया जाएगा।
इस बात की जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी है। सीएम ने बताया कि मध्यप्रदेश में एक जनवरी से चार नए मिशन प्रारंभ किए जाएंगे। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से युवा, नारी, किसान और गरीब वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा। इसी के तहत सरकार की ओर से किसान कल्याण मिशन संचालित किया जाएगा।
खबरों के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिन चार जातियों (युवा, नारी, किसान और गरीब) पर फोकस किया था, उसी पर आधारित चार मिशन मध्यप्रदेश में एक जनवरी 2025 से लागू किए जाएंगे।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की