‘डंकी’ ने उठाया अवैध प्रवासियों का मामला
बालीवुड सुपर स्टार शाहरुख खान अभिनीत ‘डंकी’ उन अवैध प्रवासियों पर आधारित है जो बेहतर जीवन की तलाश में खतरनाक अवैध आव्रजन तकनीक ‘डंकी मार्ग’ से यात्रा करते हैं। यह बहुचर्चित फिल्म शाहरुख की ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद आई है। ये दोनों बड़ी मारधाड़ वाली फिल्में हैं, जो बाक्स आफिस पर एक-एक हजार करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर चुकी हैं। ‘डंकी’ एक सौम्य फिल्म है जिसमें तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी हैं। इसने 300 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि यह फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ के बराबर सफल नहीं है। फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपने द्वारा निर्देशित फिल्म ‘डंकी’ के बारे में कहा है कि व्यावसायिक सफलता मायने रखती है, लेकिन फिल्म निर्माता केवल इसी चीज को प्रमुखता नहीं दे सकते।
उन्होंने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि लोगों ने ऐसे समय में एक मानवीय कहानी बताने के उनके प्रयासों की सराहना की है, जब लोग एक्शन फिल्मों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हिरानी ने कहा कि व्यावसायिक सफलता मेरे लिए भी मायने रखती है, लेकिन मैं पूरी तरह इसे ही प्रमुखता न देने की कोशिश करता हूं, क्योंकि जब आप व्यावसायिक सफलता को ध्यान में न रखते हुए काम करते हैं तब उस तरह की फिल्म बनाना शुरू कर देते हैं जैसी फिल्म आप बनाना चाहते हैं
उन्होंने कहा कि ‘डंकी’ बनाते समय उन्हें बिलकुल भी डर नहीं लगा। हिरानी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि किसी को भी बाक्स आफिस के आंकड़ों के बारे में चिंता करनी चाहिए। अगर ध्यान वहां है, तो यह ठीक नहीं होगा। यह एक भारतीय कहानी है जिसके बारे में हिंदी सिनेमा में किसी ने नहीं सोचा था। मैं फिल्म को मिले प्यार से खुश हूं। यह एक सफल फिल्म है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की