दिलजीत दोसांझ ने लखनऊ में सेंसरशिप पर उठाया सवाल, एंकर को दिया चैलेंज
पिछले कुछ दिनों से सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में छाए हुए हैं। सिंगर अपने शोज से ज्यादा बयानों को लेकर वायरल हो रहे हैं। 'दिल लुमिनाटी' में वो स्टेट्स में जाकर लाइव परफॉर्म कर रहे हैं और फैंस को एंटरटेन कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने हैदराबाद में परफॉर्म किया था। शो से पहले तेलंगाना सरकार ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा था। नोटिस में दिलजीत को शराब से जुड़े किसी भी गाने को स्टेज पर न गाने की हिदायत दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने गानों को बदल दिया था साथ ही सरकार को शराब बैन पर ओपन चैलेंज भी दिया था।
बिना शराब के गाने नहीं हो सकते हिट?
पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर दिलजीत वर्सेस दिस, दिलजीत वर्सेस दैट का टैग्स वायरल हो रहे थे। इस वक्त सिंगर लखनऊ में हैं और 22 नवंबर को उनका पहला शो हुआ था। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मैं एक बात क्लियर करना चाहता हूं, दिलजीत वर्सेस कुछ नहीं है। मैं सबसे बहुत प्यार करता हूं। बहुत प्यार करता हूं'। कॉन्सर्ट में सिंगर कहते हैं कि उनका किसी के साथ मुकाबला नहीं है। वो मीडिया में उनसे जुड़ी बातों पर अपने मन की बात कहते हैं। उन्होंने कहा,
बॉलीवुड में भी लगनी चाहिए सेंसरशिप
साथ ही दिलजीत खुद को डिफेंट किए बिना कहते हैं, 'मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि अगर आप सेंसरशिप लगाना चाहते हो गानों पर तो वो सेंसरशिप भारतीय सिनेमा पर भी होना चाहिए। फिल्मों में जितनी बड़ी गन उतना बड़ा हीरो। कौन सा बड़ा एक्टर है जिसने शराब पर गाना या फिर सीन नहीं किया है।
है कोई याद आ रहा है? मेरे को तो कोई याद नहीं आ रहा है। तो अगर आपको सेंसरशिप लगाना है तो प्लीज सब पर लगाओ। मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहता हूं। मैं बंद कर दूंगा उसी दिन से। सरकार को तो साइड में कर देते हैं। उन्होंने खुद कहा कि सरकार को रहने दो, तो रहने देते हैं। आप सेंसरशिप सेम लगा दो जो भारतीय सिनेमा में है, वही गानों में'।
दिलजीत ने एंकर को दिया ओपन चैलेंज
दिलजीत यहीं नहीं रुके वह आगे कहते हैं, 'कलाकार आपको सॉफ्ट टारगेट लगते हैं इसलिए आप हमेशा उन्हें छेड़ते हैं। सर मैंने जो फिल्में की हैं उन फिल्मों को नेशनल अवार्ड भी मिला है, तो मेरा काम सस्ता काम नहीं है। अगर आपने ये गलत न्यूज फैलाई है तो उसे कहते हैं फेक न्यूज और फेक न्यूज फैलाने से क्या मुझे चुभ गई हैं? बिल्कुल नहीं। क्या मैं गुस्सा हूं? बिल्कुल नहीं।
ये आपकी नैतिक जिम्मेदारी है कि आप सही न्यूज फैलाएं तो मैं भी आपको चैलेंज करता हूं कि सही न्यूज दिखाएं।’ दिलजीत के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। लोग सिंगर के पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और इस बेबाक अंदाज के लिए उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

धमतरी की स्वर्णिम कृषि यात्रा : आत्मनिर्भरता और समृद्धि के 25 वर्ष
कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जाँच में नहीं चलेगी मनमानी, श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश
बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम
बाढ़ में बही पुस्तकें, टेबलेट भी हुआ खराब, पर नहीं रुकेगी पूनम की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी
महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव शम्मी आबिदी
मंत्रालय में हुआ राष्ट्र-गीत "वंदे-मातरम" एवं राष्ट्र-गान "जन-गण-मन" का सामूहिक गायन
गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की